Move to Jagran APP

किसान का दो मंजिला मकान गिरा, चार सदस्य घायल

हबीबपुर नंगला में शुक्रवार रात हल्की बूंदाबादी के बाद एक किसान का दोमंजिला मकान भरभराकर गिर गया। उसके मलबे में दब जाने से परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 11:25 PM (IST)
किसान का दो मंजिला मकान गिरा, चार सदस्य घायल
किसान का दो मंजिला मकान गिरा, चार सदस्य घायल

बागपत, जेएनएन। हबीबपुर नंगला में शुक्रवार रात हल्की बूंदाबादी के बाद एक किसान का दोमंजिला मकान भरभराकर गिर गया। उसके मलबे में दब जाने से परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

loksabha election banner

शुक्रवार रात ग्राम हबीबपुर निवासी किसान रिकू पुत्र सतबीर (30) अपनी पत्नी लता देवी (26), बेटी रिया (5) और बेटे अनिकेत (2) के साथ मकान में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे बूंदाबादी के बीच उनका दो मंजिल मकान ढह गया। मलबे में किसान रिकू समेत परिवार के चारों सदस्य दब गए। उनकी चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल चारों सदस्यों को निकालकर बालैनी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उनको मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल बच्ची रिया व बच्चे अनिकेत की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीएम रामनयन ने बताया कि मकान गिरने की जांच कराई जा रही है।

-

पीड़ित परिवार की

आर्थिक मदद की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के कारण किसान रिकू का मकान गिरा है। रिकी की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने शासन और प्रशासन से पीड़ित किसान की आर्थिक मदद करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.