Move to Jagran APP

दो साल बाद उड़ाया उमंग के साथ अबीर व गुलाल

बागपत जेएनएन। होली के रंगों से कोरोना वायरस की धुनाई करते हुए लोगों ने उमंग और उत्साह से मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Mar 2022 09:17 PM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2022 09:19 PM (IST)
दो साल बाद उड़ाया उमंग के साथ अबीर व गुलाल
दो साल बाद उड़ाया उमंग के साथ अबीर व गुलाल

बागपत, जेएनएन। होली के रंगों से कोरोना वायरस की धुनाई करते हुए लोगों ने उमंग, उत्साह और जोश-ओ-जुनून के साथ रंगोत्सव को धूमधाम से मनाया। दो वर्षों की कसर को लोगों ने इस बार पूरा किया। सड़क से लेकर गाली-मोहल्ले, बस्ती और चौपालों पर होली का त्योहार मनाया गया। रंगों से रंगे चेहरे पहचान में तो नहीं आ रहे थे, लेकिन भाईचारे का संदेश देते गले लगा आते-जाते लोगों को रंगों से नहला दिया।

loksabha election banner

कोरोना वायरस से राहत के बीच इस बार होली का जोश और जुनून अलग ही नजर आया। क्या बच्चे क्या बड़े सभी ने होली का जमकर लुत्फ उठाया। बुजुर्ग और महिलाएं भी पीछे नहीं रही। शुक्रवार सुबह से ही त्योहार की मस्ती शुरू हो गई, जो दिन छिपने तक जारी रही। हर चेहरे पर गुलाल लगा था। टोलियों में युवा मस्ती करते हुए होली के रंगों में मस्त हो रहे थे। जगह-जगह डीजे लगाकर लोगों ने त्योहार में चार चांद लगा दिए। महिला-पुरुषों ने फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाए। यहां आते-जाते लोग भी बिना नाचे नहीं जा रहे थे। बच्चों की टोलियों अलग अपने रंग में रंगी थी तो युवाओं की टोलियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। महिलाओं की टोलियां भी किसी कम नहीं थी। उन्होंने रिश्तेदार, संगे संबंधियों और सहेलियों को खूब गुलाल लगाया। पानी की बौछार की। शहर के कई मार्ग ऐसे थे जहां शर्ट फाड़ होली खेली गई। एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे है। इस मार्ग से जो गुजरा भी उसे बिना शर्ट के ही जाना पड़ा।

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित चेयरमैन विनोद कुमार के आवास पर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता प्रदीप बली के चौहल्दा नहर कार्यालय पर होली मनाई गई। बाइक पर सवार युवाओं ने खूब मचाई धूम

जिले में बाइक सवार युवा की टोली भी सड़कों पर घूमती न•ार आई। युवाओं ने तेज रफ्तार बाइक चलाकर खूब धूम मचाई। इंटरनेट मीडिया पर भी कुछ गांवों के अ‌र्द्ध नग्न होकर नाचते युवाओं के वीडियो भी वायरल होते रहे। घर पर हुई आवभगत, खिलाया लजीज व्यंजन

होली पर हर घर से ल•ाी•ा पकवानों व मिठाई की खुशबू उड़ी। होली के दिन घर पर आने वाले मेहमानों का स्वागत इन लजीज व्यंजनों से किया। कहीं गुंजिया खाने को मिली तो कहीं दही बड़े, तो कहीं पानी-पूरी की व्यवस्था की गई थी। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.