जीरो लागत की खेती अपनाकर बीमारियां भगाएं: राज्यपाल डा. देवव्रत
बागपत: हिमाचल के राज्यपाल डा. देवव्रत आचार्य ने सोमवार को यहां किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.
बागपत: हिमाचल के राज्यपाल डा. देवव्रत आचार्य ने सोमवार को यहां किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण ¨सह की प्रतिमा का अनावरण कर कहा कि चौधरी साहब सच्चे कर्मयोगी थे, जिन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने किसानों से खेतीबाड़ी पर सीधा संवाद किया। कहा कि रासायनिक खेती घोर विनाश का कारण है। किसान जीरो लागत खेती और गौ-पालन को अपनाएं। हिमाचल में जीरो लागत खेती अपनाने की पहल की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
राज्यपाल डा. देवव्रत आर्य ने कहा कि हरित क्रांति के बाद रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से धरती की उर्वरा शक्ति में जबरदस्त ह्रास हुआ है। फसल की उपज जहर बन चुकी है। हरित क्रांति से पहले कोई कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों को नहीं जानता था। लिहाजा जीवन बचाने को रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल बंद कर किसान जीरो लागत खेती अपनाएंगे तो फसल उत्पादन ज्यादा मिलेगा और तमाम बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। जीरो लागत खेती बेहद आसान है। इसे थोड़ा समझने की जरूरत है। तीस एकड़ जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने को एक देशी गाय का गोबर और गोमूत्र काफी है। गोमूत्र और गोबर से खाद तैयार करने पर कोई खर्च नहीं आएगा। किसानों को जीरो खेती संग देशी गो पालन अपनाना होगा। वैज्ञानिकों की जांच में सिद्ध हो चुका है कि विदेशी गाय का दूध पीने से जहां शरीर बीमारियों का घर बनता है, वहीं देशी गाय का दूध पीने से कैंसर जैसे घातक बीमारी बढ़ने की गति थम जाती है।
राज्यपाल ने जिला जाट सभा की ओर से अच्छा काम करने वाले विभिन्न वर्गों की 30 हस्तियों को सम्मानित किया। स्व. चौ. चरण ¨सह के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वह स्वामी दयानंद सरस्वती और महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे। इस दौरान सांसद विजयपाल तोमर, पूर्व विधायक डा. महक ¨सह, विधायक योगेश धामा, केपी मलिक, पूर्व राज्यमंत्री डा. कुलदीप उज्ज्वल, खादी ग्रामोद्योग आयोग के क्षेत्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश तोमर, पूर्व विधायक नरेंद्र ¨सह, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, परवेंद्र धामा, जगत ¨सह, रामपाल ¨सह नेहरा एडवोकेट, नगर चेयरमैन रा•ाुद्दीन एडवाकेट, चौ. जयपाल ¨सह निरोजपुर, जिला जाट सभा अध्यक्ष डा. जगपाल ¨सह तेवतिया, महासचिव नगेंद्र ¨सह विजयपाल तोमर एडवोकेट, देवेंद्र आर्य एडवोकेट आदि मौजूद रहे।