Move to Jagran APP

बेमौसम बारिश, झमाझम बरसात से सड़कें जलमग्न, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहन चालक परेशान, अंडरपास बने मुसीबत

Baghpat Weather Update बारिश से सड़कें हुयी जलमग्न अंडरपास बने मुसीबत। वहीं तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत महसूस हुयी। अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaSat, 27 May 2023 12:04 PM (IST)
बेमौसम बारिश, झमाझम बरसात से सड़कें जलमग्न, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहन चालक परेशान, अंडरपास बने मुसीबत
Baghpat Weather Update: बारिश से सड़कें जलमग्न, अंडरपास बने मुसीबत

बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह शहर से लेकर गांव तक जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। शहरों की सड़कों पर जलभराव हो गया तो गांवों में तालाब ओवरफ्लो होकर पानी मार्गों में भर गया। लोगों के घरों तक पहुंच गया। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।

फसलों में तेजी से होगी बढ़त

फसलों की पत्तियों पर जमी धूल हट गई, जिससे अब फसलों में तेजी से बढ़त होगी। जिन किसानों ने गन्ना, ज्वार, जई और अन्य फसलों की बुआई की थी उनके बीज तेजी से अंकुरित होंगे। बारिश से सबसे बड़ी समस्या रेलवे के अंडरपास बने हैं। पानी भर जाने के कारण यहां से निकलना भी मौत के दावत देने के बराबर हो गया। यहां पानी की निकासी न होने की वजह से लोगों के लिए जलभराव हो गया है।

जलभराव से लोग हुए परेशान

जगह-जगह सड़कों पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना और सरूरपुर कलां गांव में सबसे अधिक परेशानी का सामना वाहन चालकों और गामीणों का करना पड़ा है। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

तापमान में गिरावट, करंट से मरी भैंस

तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी दो तीन दिन बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। उधर, छपरौली क्षेत्र के सिनौली गांव के खेत में खड़े हाईटेंशन खंभे में आए करंट के कारण भैंसे की मौके पर मौत हो गई। भैंसे की मौत के बाद किसान परिवार ने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है।