बकरों की खरीदारी शुरू , एक लाख तक लगी बोली
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व से एक दिन पहले बकरों की बिक्री की शुरू हो गई है। रविवार को पशु पैठ पर बकरों की खूबसूरती के हिसाब से उनकी कीमत लगी। बकरों की 10 हजार से लेकर एक लाख तक बोली लगी।
बागपत, जेएनएन। रविवार को पशु पैंठ पर बकरों की खूबसूरती के हिसाब से उनकी कीमत लगी। बकरों की 10 हजार से लेकर एक लाख तक बोली लगी। देहात क्षेत्र से लोग अच्छा मुनाफा कमाने के लिए बकरे लेकर बिक्री के लिए आ रहे हैं।
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार हजरत इब्राहिम की याद में मनाया जाता है। इस बार बकरीद 12 अगस्त को मनाई जाएगी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बकरीद की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। एक तरफ जहां क्षेत्र में सफाई के साथ ही चूने का छिड़काव हो रहा है। वहीं लोग बाजारों से खरीदारी करने में जुटे हैं। भीड़ भाड़ के चलते सुबह से शाम तक बाजार गुलजार रहे। सबसे ज्यादा कपड़े, जूते, चप्पल, खजूर व सेवई की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। पशु पैठ में बकरीद पर कुर्बानी के लिए लोग बकरा खरीदने में जुटे रहे। उधर, बड़े पशुओं की भी खरीददारी देखने को मिली। 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक में बकरे बिके। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।