Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Rahim News: 50 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद जेल गया गुरमीत सिंह, अब तक छह बार आश्रम आ चुका है दुष्कर्म का आरोपी

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 02:13 PM (IST)

    Ram Rahim News गुरमीत सिंह की पैराेल रविवार को पूरी होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गया। गुरमीत सिंह को इस बार 50 दिन की पैरोल मिली थी। दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस ने हरियाणा बार्डर तक पहुंचाया। वहां से हरियाणा पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया।

    Hero Image
    गुरमीत सिंह की पैराेल पूरी, रोहतक की सुनारिया जेल गया

    संवाद सूत्र, बिनौली। 50 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम से रविवार को पुलिस सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गया।

    डेरा प्रमुख की पैरोल समाप्त होने के बाद उसके अनुयायी कई दिन से आश्रम से अपने बोरिया बिस्तर समेटकर गंतव्य को रवाना होने शुरू हो गए थे। रविवार सुबह से ही गुरमीत सिंह ने भी रोहतक की सुनारिया जेल जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरक्षा में हुआ रवाना

    रविवार को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचाने के लिए दोपहर बाद 3.20 बजे बरनावा आश्रम से सीओ हरीश भदौरिया व इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिरोही चार गाड़ियों के काफिले के साथ लेकर निकले। बड़ौत मार्ग से जनपद के बार्डर तक उसे छोड़ा गया, जहां से हरियाणा पुलिस गुरमीत को अपनी सुरक्षा में लेकर रोहतक जेल की ओर बढ़ गई।

    ये भी पढ़ेंः Bijnor News: क्रिकेट मैच खेलते समय रन लेने के लिए दौड़ा युवक, तभी आया Heart Attack, अस्पताल में हुई मौत

    यह रहा डेरा प्रमुख का आवागमन

    • डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली।
    • 18 जुलाई को वापस जेल चला गया।
    • फिर 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिली।
    • 25 नवंबर को वापस जेल चला गया।
    • 21 जनवरी 2023 को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिला।
    • तीन मार्च को पैरोल पूरी कर वापस सुनारिया जेल चला गया।
    • चौथी बार 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम पहुंचा। फिर 20 अगस्त को वापस जेल गया।
    • 21 नवंबर को 21 दिन की फरलो पर पांचवीं बार फिर बरनावा आया।
    • 19 जनवरी 2024 को फिर छठी बार 50 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम आया।

    ये भी पढ़ेंः Vande Bharat Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, देहरादून-लखनऊ के बीच चलेगी एक और नई वंदे भारत, पीएम मोदी देंगे कई सौगात