विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baghpat News: थूककर रोटी तैयार करने का आरोपित ढाबा संचालक सद्दाम गिरफ्तार, बोला- 'मैं तो फूंक मार रहा था'

Published: Wed, 11 Sep 2024 10:20 AM (IST)

Baghpat News बागपत में थूककर रोटी तैयार करने का एक और मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित ढाबा ...और पढ़ें

बागपत में थूक की रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद बंद पड़ा गुलजार का ढाबा। जागरण
बागपत में थूक की रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद बंद पड़ा गुलजार का ढाबा। जागरण

HighLights

  1. किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर किया था प्रसारित
  2. आरोपित ने कहा, वह थूक नहीं फूंक मार रहा था

जागरण संवाददाता, बागपत। थूककर रोटी तैयार करने के आरोपित ढाबा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। ढाबा दिनभर बंद रहा। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह थूक नहीं फूंक मार रहा था।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर नगर में खंड विकास कार्यालय के निकट गुलजार ढाबे पर एक युवक सोमवार को थूककर रोटी तैयार कर रहा था, जिसका किसी ने मोबाइल से 22 सेकेंड का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।

पुलिस के आने से पहले भाग गया था आरोपित

कोतवाली पुलिस की टीम ढाबे पर पहुंची थी, लेकिन आरोपित युवक फरार हो गया था। पुलिस एक अन्य कर्मचारी को अपने साथ कोतवाली लेकर गई थी, जिससे आरोपित के बारे में जानकारी मिली। हेड कांस्टेबल धीरज कुमार ने आरोपित सद्दाम निवासी मुहल्ला केतीपुरा पुराना कस्बा बागपत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

होली चौक से गिरफ्तार किया आरोपित सद्दाम

कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि सद्दाम को नगर के होली चौक से गिरफ्तार किया गया। सद्दाम ने बताया कि वह पिछले दो माह से खुद ढाबे का संचालन कर रहा था। रोटी पर थूक नहीं रहा था, बल्कि फूंक मार रहा था। आरोपित को अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ेंः IPS Transfer UP: संभल की कमान संभालेंगे गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, कुलदीप सिंह गुनावत प्रयागराज भेजे

ये भी पढ़ेंः Deharadun DM सविन बंसल ने दिव्यांग युवती के चेहरे पर लौटाई मुस्कान; औचक निरीक्षण में फरियादी ने बताई थी पीड़ा

2022 में भी सामने आया था मामला

वर्ष 2022 में भी एक मामला सामने आया था। जिसमें एक नानवेज होटल पर संप्रदाय विशेष का युवक तंदूरी रोटी बना रहा था। युवक रोटी में थूक रहा था। कुछ युवक होटल संचालक को बुरा भला कहने लगे तो उन्हें रुपये का लालच देकर मामला निपटाने की बात कही थी। इससे गुस्साए युवकों ने हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली के नेतृत्व में कोतवाली में हंगामा किया और पुलिस को वीडियो दिखाकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की थी।