विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baghpat News: कब्रिस्तान में कब्र को किया खुर्द-बुर्द, आठ शवों के सिर गायब; तंत्र विद्या का है शक

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Fri, 13 Oct 2023 09:31 AM (IST)

Baghpat News उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कई कब्रों के साथ छेड़खानी की गई है। कोताना में आठ कब्रों को ...और पढ़ें

बागपत में कब्रिस्तान में कब्र को किया खुर्द-बुर्द
बागपत में कब्रिस्तान में कब्र को किया खुर्द-बुर्द

HighLights

  1. बागपत के बड़ौत में कब्रों से छेड़खानी का मामला आया सामने
  2. आठ कब्रों में दफनाए शवों से सिर गायब हैं

जागरण संवाददाता, बड़ौत। उत्तर प्रदेश के बड़ौत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कई कब्रों के साथ छेड़खानी की गई है। कोताना में आठ कब्रों को खुर्द-बुर्द करते हुए शवों के अवशेष (सिर) गायब हैं। इन कब्रों में जो शव थे उनके सिर गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस घटना के बाद गांव के लोगों ने कब्रिस्तान में पहरा बैठा दिया है। लोग रात के समय लाठी-डंडों के साथ कब्रिस्तान में डटे रहते हैं। लोगों का आरोप है कि उन्हें शक है कि यह काम किसी तांत्रिक का हो सकता है। जिन कब्रों को खोदा गया है उनमें एक बच्चा, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।

लोगों ने कब्रें उखड़ी हुई देखी

गांव के प्रधान शब्बीर, पूर्व प्रधान रईस, शौकीन, महमूद, फारुख, शाहिद आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आबादी से सटे दो कब्रिस्तान में तीन दिन पहले लोगों ने चार कब्रें उखड़ी हुई देखी। इसकी जानकारी उन्होंने गांव में आकर दी तो लोग मौके पर पहुंचें। दोनों कब्रिस्तान से चार चार कब्रें उखड़ी हुई थीं, जिनमें शवों के कुछ अवशेष गायब थे।

यह भी पढ़ें: UP News: सड़क दुर्घटना में तीन से ज्यादा हुई मौत तो बैठेगी जांच कमेटी, पांच दिनों के भीतर देनी होगी रिपोर्ट

कब्रों में से गायब थे सिर

ग्रामीणों ने बताया कि पैरों की ओर से कब्रों को उखाड़ा गया था और सिर के अवशेष गायब किए गए थे। ग्रामीणों ने सभी कब्रों को मिट्टी से ढक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने निर्णय किया कि दोनों कब्रिस्तान में पहरा लगाया जाए। उसके बाद गांव के लोग रात के समय कब्रिस्तान में पहरा दे रहे हैं ताकि दोबारा कोई कब्रों के साथ छेड़छाड़ न कर सके।

यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड में 'ठाकुर' पर भी कसेगा शिकंजा, अतीक के चौथे बेटे ने ही साजिशकर्ताओं को दिया था कोडनेम

कब्रिस्तान में पहरा दे रहे हैं लोग

गुरुवार की रात काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर कब्रिस्तान में पहरा दे रहे थे, जिसकी सूचना के बाद बोहला पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा और पुलिसकर्मी कब्रिस्तान पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बात की जानकारी मिली है। यह हो सकता है किसी जानवर में कब्र उखाड़ दी हो। इस घटना की जांच की जा रही है। गांव के लोगों से बातचीत की गई है।