किसान एकजुटता से बुलंद करें आवाज : वीएम ¨सह
बड़ौत : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम ¨सह ने कहा कि केंद्र तथ
बड़ौत : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम ¨सह ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार किसानों के साथ छल कर रही हैं। सोमवार को किसान नेता बावली में नीरज तोमर के आवास पर किसान प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान पिछले 14 वर्षों से न्यायालय के भरोसे है। न्यायालय ही गन्ना भुगतान करा रहा है। सरकार किसानों के नाम पर चीनी मिलों को राहत पैकेज देने का काम कर रही हैं। किसानों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है। कहा कि आगामी 29 व 30 नंबवर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से किसान इकट्ठा होंगे। उन्होंने किसानों ने विशाल संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। अध्यक्षता मास्टर धर्मवीर ¨सह ने तथा संचालन नीरज तोमर ने किया। इस मौके पर अभिलाष तोमर, ओमबीर तोमर, डा. नरेश, सतीश, इसराइल, महताब, अरुण, अजय, राजीव, दीपक, देशपाल, मास्टर कटार ¨सह आदि मौजूद थे।