खाना खाने से दूल्हे समेत 17 बरातियों की हालत बिगड़ी
संसू अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत) शादी समारोह में खाना खाने के बाद दूल्हे समेत 17 बरातियों क
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 10:27 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 10:27 PM (IST)
संसू, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत): शादी समारोह में खाना खाने के बाद दूल्हे समेत 17 बरातियों की हालत बिगड़ गई। उल्टी व दस्त की शिकायत होने पर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के ग्राम मीतली निवासी ईश्वर की पुत्री का विवाह शामली के थानाभवन के ग्राम हरड़ निवासी अनुज पुत्र राजकुमार के साथ थी। रविवार की दोपहर बरात मीतली में आई थी। बरातियों ने शाम को खाना खाया। खाना खाने के बाद ही दूल्हे अनुज समेत 17 बरातियों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। सभी की हालत बिगड़ने पर सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें