Move to Jagran APP

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद : किसानों पर धारदार हथियारों से हमला, कई जख्मी

कई दिनों से चल रहे यूपी-हरियाणा सीमा विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 08:49 PM (IST)
यूपी-हरियाणा सीमा विवाद : किसानों पर धारदार हथियारों से हमला, कई जख्मी

बागपत, जेएनएन। कई दिनों से चल रहे यूपी-हरियाणा सीमा विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। काफी संख्या में आए हरियाणा के किसानों ने यूपी के किसानों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें टांडा गांव के चार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत चिताजनक बनी हुई है। टांडा के किसानों का आरोप है कि हरियाणा के किसान उनके गांव के पांच किसानों को अगवा कर ले गए हैं। यह पूरी वारदात हरियाणा पुलिस मौजूदगी में हुई है। उधर, घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

loksabha election banner

छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव के यमुना खादर में सोमवार को याकूब, शाहीन, रिजवान, रियाज, सुलेमान, अब्बास, आस मोहम्मद, हासिम आदि किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। किसानों ने बताया कि दोपहर बाद हरियाणा राज्य के पानीपत जनपद की बापौली थाना पुलिस के साथ खोजकीपुर गांव के काफी किसान धारदार हथियार लेकर खादर में पहुंचे और टांडा गांव के किसानों पर हमला बोल दिया। इस दौरान टांडा के किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। धारदार हथियारों से याकूब, शाहीन, रिजवान और रियाज घायल कर दिया।

पीड़ित किसानों ने बताया कि यह पूरी घटना हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में हुई। घटना के चश्मदीद युनूस, याकूब, शाहीन, रिजवान के अलावा पूर्व प्रधान डाक्टर इरफान ने बताया कि खोजकीपुर गांव के किसान उनके गांव के किसान सुलेमान, अब्बास, आस मोहम्मद, हासिम समेत पांच किसानों को अगवा कर ले गए। घटना की जानकारी उन्होंने बागपत के पुलिस-प्रशासन को दी, जिसके बाद एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद घायल किसानों को छपरौली थाने में तहरीर देने को कहा। दोनों अधिकारियों ने बापौली पुलिस से भी बातचीत कर नाराजगी जताई। सीओ ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों राज्यों के किसानों में मारपीट हुई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। झगड़ा करने वाले पांच किसानों को बापौली पुलिस ले गई है। अगवा किसी को नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.