Move to Jagran APP

अध्यक्ष पद पर होगा चुनाव, अन्य पदों पर निर्विरोध चुने जाएंगे पदाधिकारी

वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्य समिति चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी रामसेवन शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर ईश्वर सिंह और राकेश कुमार ने नामांकन किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:14 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 12:14 AM (IST)
अध्यक्ष पद पर होगा चुनाव, अन्य पदों पर निर्विरोध चुने जाएंगे पदाधिकारी
अध्यक्ष पद पर होगा चुनाव, अन्य पदों पर निर्विरोध चुने जाएंगे पदाधिकारी

बागपत, जेएनएन। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्य समिति चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी रामसेवन शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर ईश्वर सिंह और राकेश कुमार ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता, सचिव पद के लिए अभिमन्यु गुप्ता, उप सचिव के लिए चौधरी ऋषि कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार गुप्ता ने नामांकन भरा हैं। इन पदों पर एक-एक ही नामांकन आए है। वहीं सदस्य पद पर संजीव शर्मा, राकेश जैन, राज कुमार गोयल, रमेश कुमार पूर्व प्रबंधक एवं अशोक कुमार एवं अनिल कुमार गांधी के नामांकन किया। इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष पद के लिए आगामी आठ नवंबर को वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज के प्रांगण में मतदान होगा। यह पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक पूरन सिंह उज्जवल मेरठ कॉलेज मेरठ की तेरे देखरेख में संपन्न हुई।

loksabha election banner

--------

नंबरों की लिस्ट चस्पा की

अग्रवाल मंडी टटीरी: व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर शर्मा ने व्यापारियों के 600 प्रतिष्ठानों पर पुलिस अधिकारियों के नंबर लिस्ट चस्पा की। अपील की कोई भी परेशान हो तो तुरंत अधिकारियों को फोन कर अपनी परेशानी बताए। अनावश्यक अफसरों को परेशान न करने का आह्वान किया है। संसू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.