Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया

हिदू जागरण मंच बागपत ने कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के संत समागम में दिए गए बयान के विरोध में प्रतीक पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 09:59 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 09:59 PM (IST)
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया

बागपत, जेएनएन। हिदू जागरण मंच बागपत इकाई ने कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के संत समागम में दिए गए बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया। भोपाल में दिग्विजय सिंह ने एक संत समागम में कहा था कि भगवाधारी सड़कों पर चूरन बांटते हैं। भगवा वस्त्र पहनकर दुष्कर्म किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

मंच के नगराध्यक्ष नितिन जैन के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने छपरौली बस स्टैंड चौराहे पर दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकने के बाद कहा कि दिग्विजय सिंह हताशा में घटिया बयानबाजी कर रहे हैं। जिला कोषाध्यक्ष जयकुमार तोमर ने कहा कि कांग्रेस नेता का बयान बेहद शर्मनाक व अभद्र है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अजय नेरवाल, देव गोस्वामी, रकम सोलंकी, पवन कोताना, राहुल शर्मा, रजत, पुनीत वर्मा, राज, कपिल शर्मा, रणकौशल, अर्जुन, अमन, सुनील मान, हरेंद्र बालियान, कमल, मोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.