नवमी पर्व पर निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा
श्रीराधा-कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति द्वारा नवरात्र समापन पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजन अर्चना की गई। इसी दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए।
बागपत, जेएनएन: श्रीराधा-कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति द्वारा नवरात्र समापन पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजन अर्चना की गई। इसी दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए।
सोमवार को श्रीराधा-कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति द्वारा बैंड-बाजों के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरु होकर बागपत-मेरठ मार्ग, मंडी, आर्य समाज रोड, मैन बाजार से होते हुए वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रीराधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, मां दुर्गा आदि झांकियां शामिल रही। वहीं मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसी दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा मां दुर्गा के जयकारे लगाए। इसके पश्चात समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, अरुणा मित्तल, अमित गोयल, रोहित गोयल, राजीव गोयल, सोनू आदि मौजूद थे।