होली पर शराब पीकर की गाली-गलौच, रात में सोते व्यक्ति को गोली मारी Bagpat News
होली पर्व पर मंगलवार को दो युवकों ने आपस में शराब के नशे में एक दुसरे से गाली-गलौच की। और रात में सोते हुए एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी।
बागपत, जेएनएन। होली पर हुए मामूली विवाद में दो युवकों ने तमंचे से सोते हुए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। व्यक्ति की घर पर पुलिस बल तैनात किया।
छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जागोस में 50 वर्षीय ब्रह्म बुधवार की सुबह मकान के अंदर सोया हुआ था। सुबह साढ़े पांच बजे गांव के दो युवक मकान में घुसे और सोते हुए ब्रह्म के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे ब्रह्म की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने घटने की ली जानकारी
|एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि होली पर्व पर दो युवक शराब के नशे में एक दूसरे से गाली गलौच कर रहे थे। साथ ही आते जाते लोगों के साथ अभद्रता कर रहे है। ब्रह्म ने दोनों युवकों से ऐसा करने से मना किया। तो युवक वहां से चले गए। इसी रंजिश में युवकों ने ब्रह्म की हत्या कर दी। युवकों के खिलाफ तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। परिजनों की सुरक्षा के लिए ब्रह्म के मकान पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ब्रह्म के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।