जिला जज व एडीजे परिवार संग पहुंचे त्रिलोकतीर्थ
बड़ागांव त्रिलोकतीर्थ धाम में भ्रमण करने परिवार संग पहुंचे जिला जज व एडीजे ने भगवान पार्श्वनाथ का आशीर्वाद लिया।
बागपत, जेएनएन। बड़ागांव त्रिलोकतीर्थ धाम में भ्रमण करने परिवार संग पहुंचे जिला जज व एडीजे ने भगवान पार्श्वनाथ का आशीर्वाद लिया।
त्रिलोकतीर्थ धाम के विश्व विख्यात होने से देश के कोने-कोने से अधिकारियों के साथ विदेशी भी भ्रमण कर चुके हैं। हर साल विदेशी मेहमान के प्रतिनिधिमंडल आते रहते हैं।
प्रसिद्ध धाम को निहारने बुधवार शाम जिला जज राममनोहर नारायण मिश्रा व एडीजे शैलेंद्र पांडेय परिवार संग पहुंचे। भगवान पार्श्वनाथ का आशीर्वाद लेकर अधिकारियों ने धाम का भ्रमण किया। कमेटी के त्रिलोकचंद जैन ने धाम में विराजमान भगवान के सभी स्वरूप की मूर्तियों व उनके अवतार के बारे में जानकारी दी। मुख्यद्वार पर बने तीनों लोक के बारे में भी बताया। भ्रमण कर अधिकारियों ने कहा कि धाम वास्तव में विश्व की अनुपम कृति है। यहां आकर मन को अलग ही शांति मिलती है। धाम कमेटी ने अधिकारियों को स्वागत कर प्रतीक चिह्न भेंट किए।