मॉब ¨ल¨चग बर्दाश्त नहीं, अगर हुई तो नपेंगे अफसर
जासं,बागपत: प्रमुख सचिव गृह अर¨वद कुमार ने अफसरों से वीडियो कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि ि
जासं,बागपत: प्रमुख सचिव गृह अर¨वद कुमार ने अफसरों से वीडियो कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि किसी भी स्थान पर मॉब ¨ल¨चग न हो पाए। उन्होंने बागपत के पुलिस अफसरों से संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली। कहा कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखें। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जाए।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह अर¨वद कुमार, लॉ एंड ऑर्डर के डीआईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी व अन्य अफसरों ने शनिवार शाम तीन बजे प्रदेश के अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की। उन्होंने मॉब ¨ल¨चग के बारे में जानकारी देते हुए जनपद की स्थिति के बारे पूछा। उन्हें बताया गया कि जनपद में छह स्थान संवेदनशील हैं। इनमें बड़ौत, बागपत नगर, बरनावा, रटौल, छपरौली व काठा शामिल हैं। एएसपी श्रीवास्तव के मुताबिक अफसरों ने कहा कि इन स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाए। ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। गांव व कस्बों में लगातार लोगों के साथ मी¨टग की जाए। लोगों से कहें कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उनकी पुलिस को तत्काल जानकारी दे। आसपास होने वाली छोटी-छोटी घटना के बारे में भी पुलिस को बताए। प्रमुख सचिव गृह ने हिदायत दी है कि यदि मॉब ¨ल¨चग होती है तो संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।