आखिर कब निकलेगा प्राचीन सभ्यताओं का सच..खुदाई जारी है
संस, बड़ौत (बागपत) : सिनौली में उत्खनन जारी है। इस बार यहां धरती में दबी सभ्यता के अन्य प्रमाणो
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 10:47 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 10:47 PM (IST)
संस, बड़ौत (बागपत) : सिनौली में उत्खनन जारी है। इस बार यहां धरती में दबी सभ्यता के अन्य प्रमाणों को निकालने पर जोर है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक उत्खनन में मिले सामान और शवाधान गृह आदि किस युग के थे। हालांकि मिले अवशेषों से यहां की सभ्यता के करीब पांच हजार साल पुराना होने की उम्मीद जताई जा रही है। शवाधान गृह में महिलाओं के कंकाल बरामद हो चुके हैं, इसके आसपास कापर का शीशा और हड्डियों से बना कंघा मिला था। इससे साफ है कि पांच हजार साल पहले भी महिलाएं श्रृंगार की शौकीन थीं। पांच हजार साल पुराने इतिहास की परतों को जोड़ने के लिए अब उत्खनन पर जोर दिया जा रहा है। पुरातत्व संस्थान के निदेशक डॉ. एसके मंजुल के नेतृत्व में सिनौली में खुदाई चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें