Move to Jagran APP

बागपत जेल के निरीक्षण को पहुंचे डीआइजी

मुरादाबाद रेंज के डीआइजी ने मुख्यालय के निर्देश पर बागपत जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 10:46 PM (IST)
बागपत जेल के निरीक्षण को पहुंचे डीआइजी
बागपत जेल के निरीक्षण को पहुंचे डीआइजी

बागपत, जेएनएन। मुरादाबाद रेंज के डीआइजी ने मुख्यालय के निर्देश पर बागपत जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीआइजी ने बंदियों से मिल रही सुविधाओं के साथ हालचाल भी जाना। जेल अधिकारियों ने डीआइजी से स्टाफ की कमी के बारे में भी बताया।

loksabha election banner

मुरादाबाद जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डा. विरेशराज शर्मा डीआइजी का चार्ज भी संभाल रहे हैं। रविवार रात मुख्यालय के निर्देश पर डीआइजी बागपत जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। डीआइजी को देखकर जेल स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर पहुंचे। डीआइजी ने अभिलेखों के बाद बंदियों से हालचाल लिया। साथ ही विभाग से मिल रही सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी होने के बारे में भी जानकारी की।

इसके बाद भोजशाला व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में सबकुछ ठीक मिला। उन्होंने स्टाफ को सुरक्षा व्यवस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधीक्षक बृजेंद्र कुमार ने जेल में स्टाफ की कमी बताकर तैनाती कराए जाने की मांग की। डीआइजी करीब तीन घंटा जेल का निरीक्षण कर वापस लौट गए। उनके जाने के बाद ही स्टाफ ने राहत की सांस ली। खेल मैदान विकसित कराने पर जोर

सीडीओ ने अधिकारियों को गांवों में खेल मैदान विकसित कराने का निर्देश दिया।

बताया कि 50 गांवों में खेल मैदान बन गए हैं तथा 26 गांवों में खेल मैदान विकसित कराने का कार्य चल रहा है। बाकी 168 गांवों में भी खेल मैदान विकसित कराने की हिदायत दी है। खेल मैदान विकसित कराने पर ग्राम निधि तथा मनरेगा से पैसा खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अटल भूजल योजना के तहत जिले में चार तालाबों की खोदाई कराने को प्लान बनवाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.