Move to Jagran APP

सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने 512 अ‌र्घ्य समर्पित किए

बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 10:06 PM (IST)
सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने 512 अ‌र्घ्य समर्पित किए

बागपत, जेएनएन। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में ब्रहमचारी प्रदीप पीयूष के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने 512 अ‌र्घ्य चंद्रप्रभ भगवान को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्थूल चोरी का त्याग अचौर्य अनुव्रत कहलाता है।

loksabha election banner

स्वार्थ वश अन्य व्यक्तियों के धन आदि पदार्थों का अपहरण करना, निदनीय अचौर्य कर्म है। यदि कोई संपत्ति या वस्तु सुपुर्द की जाए तो उस वस्तु को हड़प कर लेना या थोड़ा देना भी चोरी में सम्मिलित है। चोरी के माल को थोड़े से मूल्य में लेना भी चोरी है। किसी अन्य व्यक्ति की अज्ञानता, मूर्खता से लाभ उठाकर उसकी मूल्यवान वस्तु को बजारी कीमत से कम कीमत देकर लेने से भी अचौर्य व्रत में दूषण आता है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह दूसरों के अधिकारों का आदर करें और उनको अपने अधिकारों के समान समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अचौर्य व्रत का भी पालन भी सुसंस्कृत संसार के लिए परम आवश्यक है। संसार में सुख और शांति स्थापित करने के लिए भी इस व्रत का पालन करना जरूरी है। दिनेश कुमार जैन, गीता जैन, रजनीश जैन, राजीव जैन, संभव जैन, उज्ज्वल जैन, सरिता जैन, पूनम जैन आदि मौजूद रहे है। भाजपाइयों ने घर-घर जाकर दिलाई सदस्यता

पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप बली के नेतृत्व में बुधवार को सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने अहमद शाहपुर पदड़ा गांव में घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभियान में प्रदीप बली ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए योजना के फायदों से अवगत कराया। वहीं मंडल अध्यक्ष ओमबीर धामा ने कहा कि वह पार्टी की सदस्यता के लिए घर-घर जाएंगे तथा लोगों को भाजपा की नीतियों की जानकारी देने के साथ सदस्यता दिलाएंगे। इस मौके पर विनोद वाल्मिकी, रजत चौधरी, अनुज त्यागी, हुकम सिंह प्रधान, अंकित, डा. प्रशांत धामा, अंकित बली, अजय यादव, आदेश त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.