Move to Jagran APP

दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग बना नेशनल हाईवे नं. 709बी

जागरण संवाददाता, बागपत : केंद्र सरकार ने दशकों से अटके दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को अब नेशनल ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Nov 2017 11:59 PM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 11:59 PM (IST)
दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग बना नेशनल हाईवे नं. 709बी
दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग बना नेशनल हाईवे नं. 709बी

जागरण संवाददाता, बागपत : केंद्र सरकार ने दशकों से अटके दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को अब नेशनल हाईवे घोषित कर बागपत समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों को बड़ी सौगात दी है। इस स्टेट हाईवे को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-709बी नंबर दिया है। इसकी खबर मिलते ही बागपत के चौतरफा खुशी की लहर है।

loksabha election banner

बसपा शासन काल में साल 2010 में बदहाल दिल्ली-यमुनोत्री स्टेट हाईवे-57 का निर्माण कराने का एलान किया गया था। 2011 में इस हाईवे किनारे खड़े 7500 पेड़ कटवा दिए गए और सैकड़ों मकानों पर बुल्डोजर चलवा दिया गया। इसके बावजूद हाईवे नहीं बना। लोकसभा चुनाव में डा. सत्यपाल ¨सह ने उक्त स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे घोषित कराने का वादा किया था। विधानसभा 2017 में भी उक्त हाईवे का मुद्दा छाया रहा। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2015 में दिल्ली-यमुनोत्री स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे घोषित करने की सैद्धांतिक सहमति प्रदेश सरकार को को भिजवा कर अनापत्ति पत्र मांगा था। बावजूद इसके तत्कालीन प्रदेश सरकार ने जुलाई-2016 में केंद्र सरकार को अपनी ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने में असमर्थता जता दी। तब इस राजमार्ग का निर्माण अटक गया, क्योंकि न प्रदेश सरकार ने इसे बनवाया और न केंद्र सरकार को बनाने दिया।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल ¨सह ने राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र केंद्र सरकार को भिजवाया। फिर पेंच फंस गया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र एक हजार करोड़ की देनदारियों से रहित होनी चाहिए। सांसद ने फिर सीएम योगी सरकार से देनदारियों रहित अनापत्ति प्रमाणपत्र केंद्र सरकार को भिजवाया। वहीं केंद्र सरकार के सड़क-परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में मजबूत पैरवी की जिसका सुखद परिणाम मिला। केंद्र सरकार ने दिल्ली-यमुनोत्री स्टेट हाईवे-57 को अब 'राष्ट्रीय राजमार्ग-709 बी' घोषित कर दिया। केंद्रीय सड़क-परिवहन एवं राष्टीय राजमार्ग मंत्रालय में उप सचिव राजेश गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी गजट में कहा गया कि दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे का गाजियाबाद में लोनी के पास नेशनल हाईवे संख्या-9 के पास से निर्माण शुरू होगा तथा बागपत, शामली होते हुए सहारनपुर में नेशनल हाईवे नंबर-3 को क्रास कर उत्तर प्रदेश की सीमा तक निर्माण होगा। वहीं केंद्रीय मंत्री सत्यपाल ¨सह ने कहा कि अब केंद्र सरकार इस हाईवे को प्रदेश की सरकार से हस्तांतरित करने की मांग करेगी।

इस दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग के नेशनल हाईवे घोषित होते ही बागपत में चौतरफा खुशी की लहर है। दरअसल, अब लोगों को इस मार्ग पर गहरे गड्ढों तथा दुर्घटनाओं से जल्द मुक्ति मिलेगी। नेशनल हाईवे बनने से बागपत से दिल्ली तक का सफर घंटों के बजाए मिनटों में तय हुआ करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.