यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली-सहारनपुर-शामली रेलमार्ग पर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक दो ट्रेनें रहेंगी रद
रेलवे ने कोहरे के कारण दिल्ली-सहारनपुर-शामली रेलमार्ग पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों (54057, 54058) का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक तीन महीने के लिए रोक दिया है। इस फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी होगी और दैनिक यात्रियों में आक्रोश है, जिससे अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ सकती है।

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
दिल्ली-सहारनपुर-शामली मार्ग पर दो ट्रेनें निलंबित।
कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द।
यात्रियों को असुविधा, दैनिक यात्री आक्रोशित।
संवाद सहयोगी, जागरण. खेकड़ा (बागपत)। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर दौड़ने वाली दो ट्रेन का संचालन कोहरे का सीजन आने से तीन महीने के लिए रोक दिया है। एक दिसंबर से रेलमार्ग पर दौड़ने वाली 54057 व 54058 पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद किया है। दोनों ट्रेन का संचालन हर साल की भांति रोक है। दोनों ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। साथ ही दूसरी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से परेशानी उठानी पड़ेगी। ट्रेनों का संचालन रोके जाने से दैनिक यात्रियों में आक्रोश है।
समिति की बैठक 30 नवंबर को
बागपत: प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षक वेतन भोगी कर्मचारी सहकारी ऋण समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक 30 नवंबर को होगी। समिति के सचिव डा. जितेंद्र नैन ने बताया कि वार्षिक बैठक समिति के सरूरपुर कलां गांव स्थित समिति के कार्यालय पर होगी। बैठक में समिति का वार्षिक लेखा जेखा प्रस्तुत किया जाएगा।