Move to Jagran APP

बागपत पहुंची साइकिल रैली, सरकार के खिलाफ गरजे सपाई

सरकारी की जनविरोधी नीतियों के विरेाध में ही यह साइकिल रैली निकाली जा रही है। साल-2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। वहीं साइकिल रैली के कारण बागपत राष्ट्रवंदना चौक पर जाम की स्थिति रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM (IST)
बागपत पहुंची साइकिल रैली, सरकार के खिलाफ गरजे सपाई
बागपत पहुंची साइकिल रैली, सरकार के खिलाफ गरजे सपाई

जागरण संवाददाता, बागपत : शुक्रवार को सपा की साइकिल रैली मेरठ होती हुई बागपत पहुंची। सपा की साइकिल रैली सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में 13 सितंबर को सहारनपुर से शुरू हुई थी। बागपत राष्ट्रवंदना चौक पर सपा नेता अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल तथा असफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

इसके उपरांत सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। सरकारी की जनविरोधी नीतियों के विरेाध में ही यह साइकिल रैली निकाली जा रही है। साल-2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। वहीं साइकिल रैली के कारण बागपत राष्ट्रवंदना चौक पर जाम की स्थिति रही। अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र सुरेंद्र पंवार, डा. शकील अहमद, र¨वद्र यादव, वसीम खोखर, रणधीर प्रधान, संजीव, तहसीन, देशपाल, सज्जन गुर्जर, डा. योगेश तोमर, विकास शर्मा, सफीक सलमानी आदि मौजूद रहे। बागपत में ही सपा नेता बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में साइकिल रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।

पिलाना क्षेत्र के बालैनी तथा अमीनगर सराय में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली में स्वागत किया। बालैनी ¨हडन नदी पुल पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष डा. एसपी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। सपा नेता अतुल प्रधान ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा झूठों की पार्टी है। भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी और धार्मिक भावनाएं भड़काकर लोगों को पागल बना रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इनके झूठ का जवाब जरूर देगी। ¨सघावली अहीर पुलिया और डौला गांव में भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, हाजी तराबुद्दीन, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. तरुण यादव, शादिराम यादव, शुभम यादव, मास्टर राजेन्द्र, महिपाल यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.