बिजवाड़ा रजवाहे में कटान, फसल डूबी
संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत): बिजवाड़ा रजवाहे में ज्यादा पानी आने से कटान के कारण कई गांवों
संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत): बिजवाड़ा रजवाहे में ज्यादा पानी आने से कटान के कारण कई गांवों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी माखर गांव की आबादी तक पहुंच गया है।
बिजवाड़ा रजवाहे में पांच दिनों से लगातार क्षमता से अधिक पानी आ रहा है, जिससे कई जगह से पटरी टूट गई। जगह-जगह पटरी टूटने से ग्रामीण उसे जोड़ने में मशक्कत कर रहे हैं। माखर के पास रात में एक जगह फिर पटरी टूट जाने से जिवाना, बिजवाड़ा व माखर के करीब सौ किसानों की हजारों बीघा सरसों, गेंहू व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। रजवाहे का पानी माखर गांव की आबादी तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ¨सचाई विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों को चार दिन से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई भी सुध नहीं ले रहा है। अजित प्रधान, आदित्य सोलंकी, सुखबीर, जगमेहर, धर्मेंद्र, नगेंद्र, लाल्ला, सतपाल, अशोक, सुधीर आदि ने रजवाहे की मरम्मत कर पानी बंद कराने की मांग की है।