बागपत में मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश ढेर, साथी भाग निकला Baghpat News
बागपत के बंथला-ढिकौली मार्ग के पास गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। जबकि उसका मौके का फायदा उठा भाग निकला।
बागपत, जेएनएन। पूरे वेस्ट यूपी में बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बंथला-ढिकौली मार्ग के पास गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। दो दिन पूर्व फिरोजपुर-मंडोला मार्ग पर कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। तीन बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गए थे जबकि दो बदमाश भाग निकले थे।
दूसरा बदमाश भाग निकला
गुरुवार सुबह करीब सवा पांच बजे एसओ अजय शर्मा प्राइवेट कार से रटौल मार्ग पर गश्त कर रहे थे। मुबारिकपुर मार्ग पर घूम रहे दो संदिग्ध लोगों को एसओ ने टोका तो एक ने फायर झोंक दिया। बदमाश भागने लगे तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया जबकि दूसरा जंगल में भाग निकला।
15 से अधिक केस दर्ज
इलाज को अस्पताल ले जाते समय बदमाश की मौत हो गई। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मृतक बदमाश दिल्ली के कंझावला का रहने वाला संदीप है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा व नोएडा में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश भी इनामी बताया जा रहा है।