Move to Jagran APP

अमित की बदौलत लोगों के घर पहुंचा राशन

कोरोना वायरस फैला तो सरकार को लाकडाउन लगाना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:52 PM (IST)
अमित की बदौलत लोगों के घर पहुंचा राशन
अमित की बदौलत लोगों के घर पहुंचा राशन

बागपत, जेएनएन। कोरोना वायरस फैला तो सरकार को लाकडाउन लगाना पड़ा। बाजारों में दुकानों के शटर बंद थे। लोग घरों से भी निकलते हुए डर रहे थे। ऐसे माहौल में लोगों के सामने खाद्य सामग्री लाना महाभारत हो रहा था। इस माहौल में युवा व्यापारी अमित अग्रवाल को प्रशासन ने अधिकृत किया, तो उन्होंने घर-घर एक काल पर राशन पहुंचाने का काम किया। राशन पहुंचाने का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया। जिसके घर राशन पहुंचा, तो उनके चेहरे खिल गए। इससे लोग अपने घर पर सुकून से भोजन बना सकें।

loksabha election banner

मार्च माह के अंत में कोरोना का विकराल रूप लोगों के सामने आना शुरू हो गया था। वायरस लोगों को जकड़े न, इसके लिए सरकार को मजबूर होकर लाकडाउन लगाना पड़ा। धीरे-धीरे घरों में लोगों का राशन खत्म होना शुरू हुआ, तो प्रशासन ने व्यापारियों को घर राशन पहुंचाने के लिए अधिकृत किया। इस कार्य में युवा व्यापारी अमित अग्रवाल को भी जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने लोगों की भावनाओं को समझा और जुट गए घर-घर में राशन पहुंचाने के लिए। किसी ने एक काल किया तो कुछ समय बाद ही उन्होंने राशन पहुंचा दिया। जिस घर में राशन पहुंचा तो उनके चेहरे खिल गए, उनके कर्मचारी का ओर व्यापारी का आभार जताया। इंटरनेट मीडिया पर भी उनकी वाहवाही हुई। वाट्सएप पर सूची मिलते ही तैयार कराते थे राशन

प्रशासन की ओर से जिले में व्यापारियों को घर-घर में सामान पहुंचाने के लिए अधिकृत किया गया था। इस कार्य में सबसे सराहनीय कार्य अमित अग्रवाल का रहा है। व्हाट्सएप पर सामान की सूची मिलते ही कर्मचारी से सामान तौलने के बाद घर में पहुंचवा देते थे। इस कार्य में मुश्किल से आधा घंटा ही रखता था। अफसरों के घरों में भी पहुंचाया राशन

लाकडाउन के दौराना अफसरों के घरों में भी राशन पहुंचाया का काम किया। बागपत शहर के अलावा काठा, पाली, सिसाना, गौरीपुर गांवों में एक फोन पर राशन पहुंचाया है। 250 से 300 घरों होम डिलीवरी की सुविधा दी। कार्य रहा सराहनीय

ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी कल्पना त्यागी ने बताया कि उन्होंने अमित को फोन पर सामान नोट कराया, उसके कुछ समय बात ही घर पर सामान पहुंच गया था। यह कार्य बहुत अच्छा था। न्यू कालोनी निवासी बसंत राजपूत ने कहा कि कोरोना काल में समय पर राशन मिल बहुत बड़ी बात थी। इस कार्य में अमित का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.