कोरोना के बचाव को चलाया जाए जनजागरण अभियान
अग्रोहा विकास ट्रस्ट समाज कल्याण महिला मंडल की ओर से पंकज गुप्ता के आवास पर बैठक आयोजित की गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 09:10 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। अग्रोहा विकास ट्रस्ट समाज कल्याण महिला मंडल की ओर से पंकज गुप्ता के आवास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। संगठन की अध्यक्षा डॉ. कमला अग्रवाल ने कहां की संपूर्ण राष्ट्र में कोरोना संकट बढ़ रहा है। सभी का दायित्व है कि इसके बचाव के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाए। सावन का महीना प्रेम और समरसता का वाहक है। बैठक के बाद एक लॉटरी निकालकर तीज क्वीन का चुनाव किया गया। अलका गुप्ता और संतोष गुप्ता के सिर तीज क्वीन का ताज सजाया गया। उन्हें पटका और मुकुट पहनाकर उपहार भेंट किए। सरला जैन, श्वेता गुप्ता, प्रीति जिदल रही। इसके अलावा संस्था की वरिष्ठ सदस्य सुषमा कुच्छल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें