विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांबड़ यात्रा के दौरान बागपत के कांठा गांव में बवाल

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2016 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 11:54 PM (IST)

पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो गया। बागपत के कांठा गांव के लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव किया। इससे कांवड़ियों को चोट आई।

News Article Hero Image

बागपत (जेएनएन) कोतवाली बागपत के काठा गांव में विशाल कांवड़ पर संप्रदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें डेढ़ दर्जन कांवडि़ए घायल हो गए। आरोप है कि संप्रदाय विशेष के लोगों ने फायङ्क्षरग की और पेट्रोल का कनस्तर भी फेंका। उधर, गुस्साए लोगों ने संप्रदाय विशेष के घर के सामने खड़ी कार में आग लगा दी। कांवडिय़ों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी को भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा।

बागपत मुख्यालय से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काठा गांव में कई दर्जन युवा विशाल कांवड़ लेकर लौट रहे थे। गांव के युवा शिव मंदिर कांवड़ संघ के बैनर तले कांवड़ लेकर पिछले तीन साल से हरिद्वार जाते हैं। रविवार रात सवा आठ बजे जब वे गांव पहुंचे तो वहां हाईवे पर किनारे ईंट ढोने वाला ट्रक खड़ा था। उसी के पास संप्रदाय विशेष के कई दर्जन युवक भी खड़े थे। कांवड़ को निकालने में जगह की कमी दिखाई दी तो उन्होंने युवकों से हटने का अनुरोध किया। इसी बीच कांवडिय़ों व इन युवकों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच युवाओं ने अपने घरों की छतों पर चढ़कर कांवडिय़ों पर पथराव कर दिया। कांवडिय़ों ने बताया कि हमला करने वाले करीब ढाई सौ लोग थे। कांवडिय़ों के साथ ऐसा बर्ताव देख गांव के लोग घरों से निकल आए और हंगामा शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

हाइवे पर थमा यातायात

कांवड़ यात्रा के चलते कई राजमार्ग जाम से जूझ रहे हैं। अयोध्या-बस्ती मार्ग की हालत नहीं सुधरी। आज अव्यवस्था का आलम रहा। बस्ती प्रशासन की ओर से अपने क्षेत्र में हाईवे पर यातायात संचालन अचानक रोक देने से आज भोर से ही फैजाबाद क्षेत्र में हाइवे पर जगह-जगह जाम लग है। बस्ती की ओर से पाबंदी न हटाने के कारण वाहनों को अंबेडकरनगर की ओर डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। लेकिन बड़े वाहनों के पहिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां के तहां थम गए हैं। अयोध्या से होकर बस्ती को जाने वाले मार्ग पर छोटे वाहनों को भी काफी सोच समझ कर रवाना किया जा रहा है। ऐसे में जाम में फंसे राहगीरों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए यातायात पुलिस के साथ जिला पुलिस की टीम को भी लगाया गया है। सोमवार को कांवडियों की भीड़ और उमडऩे की संभावना है इसे लेकर हाइवे सहित अयोध्या में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि सोमवार को कांवडियों के निकलने के बाद यदि बस्ती जिला प्रशासन ने अपनी ओर से लगाई गई यातायात पाबंदियों में रियायत दी, तो हाइवे पर लगे जाम से राहत मिल सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि जाम की स्थिति को देखते हुए बड़े वाहनों के संचालन को रोक दिया गया है। छोटे वाहनों को अंबेडकरनगर रूट से गुजारा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

हाईवे पर ट्रकों का रेला

कांवड यात्रा को लेकर लगाई गई यातायात पाबंदियों के कारण हाईवे वनवे हो गया है। चार किमी तक हाईवे केवल बड़े वाहन ही नजर आ रहे है। पुलिस ने भारी वाहनों को फैजाबाद की तरफ जाने से रोक दिया। देखते ही देखते हाईवे पर ट्रकों का रेला लग गया। फोरलेन के दोनों तरफ ट्रकों व भारी संख्या में वाहन खड़े हैं जिससे दुर्घटना का भी अंदेशा बना हुआ है। रानींमऊ में पटरंगा थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने बताया कि कावडिय़ों को दिक्कत न हो इसलिए वाहन रोके गए हैं। रानीमऊ के पास पुलिस ने बैरियर लगा कर वाहनों का प्रवेश रोका। लगभग तीन बजे कुछ वाहनों को छोड़ा गया। भेलसर से लेकर जिले की सीमा तक एक ही ओर से वाहन निकाले गए। यानी वन-वे रहा हाइवे। भारी वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित होने से ट्रक चालकों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक चालक राज दुबे का कहना है कि वह सोयाबीन लेकर कुशीनगर जा रहे थे। शनिवार की सुबह से ट्रक कुशहरी जंगल के पास रोक ली गई। यहां पर पीने को पानी तक नहीं मिल रहा है। शाहजहांपुर से गोरखपुर जा रहे सुधीर यादव बताते हैं कि शनिवार की सुबह से फंसे है। खाना पानी भी मयस्सर नहीं है।