खेकड़ा ईओ के खिलाफ सफाई कर्मियों का आंदोलन खत्म
बागपत (बागपत): खेकड़ा ईओ के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में मांगों पर विचार कर पूरी कराने के आश््वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की।
बागपत (बागपत): खेकड़ा ईओ के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। दो लोग अनशन पर भी बैठे। बाद में बड़ौत, छपरौली चेयरमैन समेत एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम ने मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया, उसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।
खेकड़ा नगर पालिका ईओ निहारिका चौहान के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। कांग्रेस नेत्री भगवती देवी व नरेश पाल अनशन पर रहे। कर्मचारियों ने बताया कि सात माह से संविदा कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है, तो स्थायी सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। सफाई कर्मचारियों ने ईओ का तबादला किए जाने की मांग की। इसी दौरान बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा, छपरौली नगर पंचायत चेयरमैन संजीव खोखर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, खेकड़ा से अंकुर धामा, गुल्लू ठेकेदार, भोपाल ¨सह, सुनीता आदि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। डीएम ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ठेका कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त हो गया। उधर अनशन पर बैठीं भगवती देवी ने कहा कि प्रशासन एक सप्ताह में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दे रहा है। जब तक ईओ के तबादले को शासन को लिखा गया पत्र नहीं दिखाया जाएगा,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर कपिल, नरेशो, बन्नो, अजीत, बंटी, हरवीर, रामवीर, सल्लू, विनोद, मोनू व साकिर आदि मौजूद रहे।