Move to Jagran APP

डौला जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पूर्व मंत्री समेत नौ लोग गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बवाल का वीडियो वायरल होने के बाद गांव डौला जा रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 10:09 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 06:11 AM (IST)
डौला जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पूर्व मंत्री समेत नौ लोग गिरफ्तार
डौला जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पूर्व मंत्री समेत नौ लोग गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। सोशल मीडिया पर बवाल का वीडियो वायरल होने के बाद गांव डौला जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बड़ागांव पूर्वी यमुना नहर पटरी पर रोक लिया। इस पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

एक सप्ताह पूर्व डौला गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो संप्रदाय के लोगों में बवाल हो गया था। दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। मामले का वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को गांव भेजा। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कांग्रेसियों को गांव न जाने देने का निर्णय लिया। दोपहर मे इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बड़ागांव में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल के काफिले को रोक लिया। एडीएम अमित कुमार, एएसपी अनित कुमार, एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कांग्रेसियों से वापस जाने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। कांग्रेसियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। एडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कांग्रेसी डौला जाने की जिद पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, नसीम खान, जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी, प्रभारी संगठन निजाम मलिक, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, सत्यपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को नोटिस पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल वापस लौट गया। डौला गांव में भी पुलिस तैनात रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.