Move to Jagran APP

जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा : अवनीश काजला

उप्र कांग्रेस के सचिव अवनीश काजला ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:15 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 12:15 AM (IST)
जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा : अवनीश काजला
जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा : अवनीश काजला

बागपत, जेएनएन। उप्र कांग्रेस के सचिव अवनीश काजला ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस देश को बीजेपी के कुचक्र से आजाद करा देगी।

loksabha election banner

अवनीश काजला सोमवार को शहर के गुराना मार्ग स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश को विकास के पथ की ओर अग्रसर कर सकती है। कांग्रेस ने हमेशा ही देश के लिए बलिदान देने का काम किया है। कांग्रेस का संगठन देश के हर राज्यों में मजबूती के साथ खड़ा है। निश्चित तौर पर आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ता के लिए संगठन की मजबूती के लिये कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है। रेप, अपहरण और हत्या की वारदातें बढ़ रही हैं। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित कर उनके साक्षात्कार लिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यपाल पथौलिया, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बेगराज सिंह, जिला महासचिव अनिल तोमर बावली, मास्टर शकील अहमद असारा, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हेमंत कुमार, जिला सचिव हरेंद्र एडवोकेट, खिलेराम गुर्जर, यशवीर सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश सौदाई, सचिन देव त्यागी, कृष्णपाल शर्मा, श्रीपाल सिंह, महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव, शहनाज चौधरी, अख्तर चौधरी, जुबेदा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.