अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर लिया आशीष
जागरण संवाददाता, बागपत: नगर में छठ पूजा उत्सव मनाया जा रहा है। अस्ताचलमागी भगवान भास्कर को
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बागपत: नगर में छठ पूजा उत्सव मनाया जा रहा है। अस्ताचलमागी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान छठी मइया के गीत नगर में गूंजते रहे। नगर में स्थित सहकारी शुगर मिल परिसर में स्थित मंदिर में मंगलवार को छठ पूजा की गई। लालदेई, दुर्गावती, उर्मिला देवी, बृंदा देवी, नमन देवी, शीला देवी व गुलाबी देवी, नयन देवी, संजो, रानी देवी, मुन्नी देवी, रामवृक्ष यादव, दिलीप यादव, दीनानाथ सोनी, अन्नू सोनी, बिहारी सोनी, खजानी गुप्ता आदि ने बताया कि सोमवार को व्रतियों ने खरनी किया था। मंगलवार की शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान महिलाओं ने छठी मइया के गीत गाए। अब बुधवार की अलसुबह को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें