Move to Jagran APP

शुरू होने के बाद रुकेगा नहीं हाईवे का निर्माण : सत्यपाल

केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में किया दावा। जनता वैदिक कालेज में कार्यक्रम में परखी तैयारी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:32 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:32 AM (IST)
शुरू होने के बाद रुकेगा नहीं हाईवे का निर्माण : सत्यपाल
शुरू होने के बाद रुकेगा नहीं हाईवे का निर्माण : सत्यपाल

बड़ौत (बागपत) : केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का निर्माण शुरू होने के बाद काम नहीं रुकेगा। पहले फेज में बागपत से शामली तक निर्माण होगा।

loksabha election banner

रविवार को जनता वैदिक कालेज में पत्रकारों से वार्ता में मंत्री ने कहा कि पहले चरण में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से शामली बाईपास तक फोरलेन बनाया जाएगा। इसमें शामली के एलम गांव में 2.8 किमी का बाइपास भी बनेगा। केंद्र की भारतमाला परियोजना के तहत ईपीसी कांट्रेक्ट सिस्टम से यह निर्माण कराया जा रहा है। डेढ़ साल में निर्माण पूरा हो जाएगा। निर्माण के बाद कंपनी चार साल तक रख-रखाव भी करेगी। बागपत से शामली तक लगभग 61 किमी हाईवे के निर्माण में 558.20 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हुआ है।

हाईवे का शिलान्यास करने के लिए 11 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के

आने की भी संभावना है। हाईवे बन जाने से दिल्ली से गाजियाबाद, नोएडा, बागपत और बड़ौत में यातायात सुविधा सुगम हो जाएगी। कृषि एवं शिक्षा क्षेत्रों में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

इस दौरान छपरौली विधायक सहेंद्र ¨सह, बड़ौत विधायक केपी मलिक, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश तोमर, सांसद की धर्मपत्नी अलका तोमर, सतेंद्र तुगाना, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, नीरज शर्मा, साहब ¨सह, डा. आत्माराम तोमर, पुष्पेंद्र तोमर मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.