Move to Jagran APP

स्लोगन लेखन के माध्यम से किया मतदाता बनने का आह्वान

जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 09:20 PM (IST)
स्लोगन लेखन के माध्यम से किया मतदाता बनने का आह्वान
स्लोगन लेखन के माध्यम से किया मतदाता बनने का आह्वान

बागपत, जेएनएन। जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

स्वीप के जिला प्रभारी एवं प्रधानाचार्य रामनिवास ने बताया कि सभी स्कूलों में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पोस्टर तैयार किए और स्लोगन लिखे। इन्हीं के माध्यम से 18 उम्र के होने पर मतदाता बनने के लिए आवेदन करने और चाहे कुछ भी हो वोट जरूर डालने के लिए जागरूक किया गया है। स्वीप के जिला समन्वयक अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि यह विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराई गई है। विद्यालयों के विजेता विद्यार्थियों को ब्लाक और जिला स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत कराए जाएंगे। शिक्षक प्रकोष्ठ के 12 मंडलों के संयोजक बनाए

भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजीव तोमर ने जनपद के 12 मंडल के संयोजक बनाए हैं। सह संयोजक पंकज शर्मा, सहसंयोजक अनिरुद्ध तोमर, बड़ौत मंडल संयोजक राजगुरु तोमर, बड़ौत देहात प्रथम संयोजक हर्षित जैन, बड़ौत देहात द्वितीय संयोजक सत्येंद्र तोमर, बिनौली मंडल संयोजक बालेंद्र तोमर, किशनपुर मंडल संयोजक आशीष तोमर, दोघट मंडल संयोजक दीपेश जैन, छपरौली मंडल संयोजक सोनू सिंह, बागपत नगर मंडल संयोजक हरीश चौहान, बागपत देहात मंडल संयोजक अविनाश, अर्जुन शर्मा अमीनगर सराय मंडल संयोजक, विपिन कुमार खेकड़ा नगर मंडल संयोजक, त्रिलोक जैन खेकड़ा देहात मंडल संयोजक बनाया गया। हर्षित जैन का स्वागत किया

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने बड़ौत देहात प्रथम का मंडल संयोजक वनस्थली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हर्षित जैन को बनाया गया।

शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हर्षित जैन का प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारियों व गणमान्यों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। भारतीय गौ रक्षादल के जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, मृदुल जैन, शिवम, देव तोमर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.