Move to Jagran APP

पूरे बहुमत के साथ आएगी भाजपा :नरेंद्र कश्यप

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप का नगर में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 09:49 PM (IST)
पूरे बहुमत के साथ आएगी भाजपा :नरेंद्र कश्यप

बागपत, जेएनएन। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप का नगर पालिका परिषद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ओबीसी पिछड़ा मोर्चा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।

loksabha election banner

मोर्चा पार्टी की नीतियां और सरकार की उपलब्धियां से आमजन को अवगत करा रहा है, जिसके कारण विधानसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाएगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आएगी।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार 27 ओबीसी सांसदों को केंद्र में मंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर आने बढ़ने का है। आज के समय में अगर कोई पार्टी पिछड़ी जातियों के लिए कार्य कर रही है तो वह केवल भाजपा ही है। पिछड़ी जातियों के लिए अनेकों योजनाएं भी प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही हैं। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह की अध्यक्षता व एड. बिजेंद्र शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जांगड़ा, सौरभ जैसवाल, देवेंद्र यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अमित राणा चेयरमैन, राकेश पांचाल, बेगराज कश्यप, राकेश जैन, कुलदीप भारद्वाज, बबलू प्रधान, जयकुमार, अमित जैन, पवन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। पिछड़ों की बदौलत बनेगी योगी की सरकार: नरेंद्र कश्यप

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का राष्ट्रवंदना चौक पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

संजय कश्यप के आवास पर कश्यप समाज के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश में 60 प्रतिशत ओबीसी के लोग हैं। पिछड़ों की बदौलत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अजय शर्मा, संजय रूहेला, यशपाल सिंह, संजय कश्यप, रणवीर चौधरी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.