साध्वी प्राची बोलीं- भाजपा है तो सब संभव है Baghpat News
अयोध्या फैसला आने के बाद दूसरे दिन भी साध्वी डॉ. प्राची सिरसली गांव में अपने घर पुलिस पहरे में रही।
बागपत, जेएनएन। अयोध्या फैसला आने के बाद दूसरे दिन भी साध्वी प्राची सिरसली गांव में अपने घर पर पुलिस के पहरे में रहीं। रविवार सुबह साध्वी प्राची ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करती हैं। न्यायालय ने अपने फैसले में सबका सम्मान रखा है। उन्होंने कहा कि निर्णय आने के बाद शासन -प्रशासन ने कानून व्यवस्था कायम रखने में सराहनीय कार्य किया है। न्यायालय के इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण फैसले का सबको सम्मान करते हुए स्वीकार करना चाहिए। अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर सबकी इच्छा पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले अनुच्छेद 370 हटाया और अब अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होगा, यह सब भाजपा के रहते ही संभव है। भाजपा है तो सब संभव है।