दूसरे दिन भी डाकघर व बैंकों में रही हड़ताल, हलकान रहे लोग
बड़ौत : पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के आ
बड़ौत : पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बैंक, डाकघर, ऊर्जा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे जन सेवाएं प्रभावित हुईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आल इंडिया बैंक इम्पालइज यूनियन के आह्वान पर तहसील क्षेत्र की दर्जनों शाखाओं के कर्मचारी ¨सडिकेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कामरेड सचिन कुमार, देवेंद्र कुमार, आजाद राठी, दीपक कुमार, अशोक कुमार, बिजेंद्र ¨सह, राजकुमार, रमेश चंद, भूपेंद्र, धीरज, अशोक श्रीवास्ताव, संजीव, अंकुश, प्रकाश चंद्र, संदीप, बाबूराम आदि शामिल रहे। उधर, डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल के दूसरे दिन बड़ौत के प्रधान डाकघर व उपडाकघर के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार पर रहे। ब्रांच सचिव कंवरपाल ¨सह,बीएमएस यूनियन के ब्रांच सचिव हरेंद्र ¨सह तोमर और ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडल सचिव विजेंद्र ¨सह तोमर ने कर्मचारियों को संबोधित करने की मांग की। उधर, ऊर्जा निगम के कर्मचारी भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे।
खेकड़ा : 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के करीब 15 लाख कर्मचारी मंगलवार के साथ बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। बैंक खुले लेकिन किसी कर्मचारी ने काम नहीं किया। बैंकों में पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। हड़ताल से नगर के व्यापारियों का दो दिन में लाखों का व्यापार प्रभावित रहा। किसी भी एटीएम ने रकम नहीं निकलने पर उपभोक्ताओं ने गाजियाबाद, दिल्ली व हरियाणा से जाकर अपनी जरूरतों तो पूरा करने के लिए नकद निकासी की। उधर बिजली व बीएसएनएल उपभोक्ता भी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर दोबारा हड़ताल की चेतावनी दी है।