भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी बागपत की बेटी कशिश शर्मा, गांव में हुआ भव्य स्वागत
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं बागपत की कशिश शर्मा का राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने अभिनंदन किया।

बड़ौत के गुराना रोड पर लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर कशिश शर्मा को सम्मानित करते राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष आचार्य प्रवीण पुलस्त्य व पदाधिकारी
HighLights
कशिश शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया।
राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने बागपत की कशिश का सम्मान किया।
आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने कशिश के माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।
जागरण संवाददाता, बागपत। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर भर्ती होने वाली कशिश शर्मा निवासी गुराना रोड का राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की ओर से पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने कशिश के माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। प्रवीण पुलस्त्य ने कहा कि कशिश ने न केवल अपने माता-पिता और परिवार बल्कि ब्राह्मण समाज का नाम भी रोशन किया है।
काशिश से दूसरे बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला महामंत्री नीरज वत्स, प्रदेश मंत्री दीपक, जिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, एडवोकेट अमित वशिष्ठ, पंडित राजकुमार शर्मा, चौधरी आदित्य भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- 116 कब्रों वाले सिनौली की कहानी अभी तक अधूरी... बागपत के बाशिंदों की मांग-फिर से हो उत्खनन
