विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से बागपत में युवाओं ने शुरू किया कारोबार, लिख रहे सफलता की नई कहानी

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:16 PM (IST)

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना बागपत में स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। इस योजना के तहत 1561 नई औद्योगिक इकाइयां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को मिला स्वरोजगार।

  2. बागपत में 18 माह में 1561 नई इकाइयां स्थापित हुईं।

  3. हर्ष खुराना, विनीता जैन जैसे युवा बने सफल उद्यमी।

जागरण संवाददाता, बागपत। युवाओं की स्वरोजगार की राह आसान बनाने में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। बागपत में 18 माह के दौरान 1561 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं। यानी युवाओं को व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। न केवल ऋण मिला, बल्कि युवाओं ने स्वरोजगार में नई मिसाल भी कायम की है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से वित्तीय वर्ष 2025-26 में बागपत के 1400 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों ने 1044 युवाओं ने 3.21 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त कर स्वरोजगार के लिए इकाइयां स्थापित कीं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1300 युवाओं के लक्ष्य निर्धारित के सापेक्ष अब तक 517 युवाओं को 2.17 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इन युवाओं ने न केवल खुद बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया है। इस प्रकार तरह कुल 1561 नई इकाइयां स्थापित हो चुकी। युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाकर कारोबार शुरू करने में मदद करना है।

युवा अपनी योग्यता, रुचि व स्थानीय बाजार की आवश्यकतानुसार कारोबार कर सकते हैं। जैसे बागपत के हर्ष खुराना ने रेस्टोरेंट शुरू कर खुद के सात अन्य लोगों को रोजगार दिया। बागपत की विनीता जैन बेकरी उत्पादों के कारोबार से जुड़ी हैं। अमीनगर सराय निवासी सोमीन खान भी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

उपायुक्त उद्योग राजेंद्र सिंह ने कहा कि पात्र युवाओं को बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को उद्यमिता से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना: ट्रैक्टर चलित आटा-मसाला चक्की के लिए ब्याजमुक्त लोन, नहीं लगेगी कोई गारंटी

यह भी पढ़ें- अयोध्या में लोगों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जोड़ने के लिए DM ने निर्देश, बैंक अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी