अयोध्या में लोगों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जोड़ने के लिए DM ने निर्देश, बैंक अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
अयोध्या में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा की और आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिए। ...और पढ़ें

लोगों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जोड़ने के लिए DM ने निर्देश।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की बैठक में आवेदनपत्रों के निस्तारण की जानकारी ली गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को योजना की प्रगति के बारे में उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन शुक्ल ने बताया। विगत वर्ष की उपलब्धियों एवं अभियान की अद्यतन प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने आवेदन पत्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) केंद्रों एवं प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्थाओं को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सीएम फेलो को निर्देशित किया कि जिन बैंक शाखाओं में आवेदन पत्र लंबित हैं, व्यक्तिगत रूप से प्रकरणों का निस्तारण कराएं। बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों से कहा कि पात्र एवं इच्छुक लाभार्थियों को अभियान से जोड़ने के लिए अपने स्तर से भी विशेष प्रयास करें। आवेदनों को लंबित रखने वाले बैंकों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
इसी बैठक में पीएम सूर्यघर योजना के आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत अधिकाधिक आवेदन कराने के लिए वेंडरों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिये। साथ ही पावर कारपोरेशन एवं बैंक अधिकारियों को योजना की प्रगति में तेजी लाने को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्णकुमार सिंह, विभिन्न प्रमुख बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंकों के जिला समन्वयक, इकाई के जिला स्तरीय सदस्य, जिला प्रबंधक सीएससी प्रभारी तथा औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
