विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना खादर में बाउंड्री पिलर लगाने का काम शुरू, बागपत में खत्म होगा 52 साल पुराना विवाद

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:38 AM (IST)

यमुना खादर में उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर बाउंड्री पिलर लगाने का काम शुरू हो गया है, जिससे 52 साल पुराना ...और पढ़ें

सीमा विवाद बागपत में गौरीपुर निवाड़ा पुल के पास यमुना खादर में शुरू हुआ पिलर लगाने का कार्य

सीमा विवाद बागपत में गौरीपुर निवाड़ा पुल के पास यमुना खादर में शुरू हुआ पिलर लगाने का कार्य

HighLights

  1. यमुना खादर में यूपी-हरियाणा सीमा पर पिलर लगने शुरू।

  2. 52 साल पुराना अंतर्राज्यीय सीमा विवाद अब होगा समाप्त।

  3. बागपत को मिले 11.14 करोड़ रुपये से कार्य संभव हुआ।

जागरण संवाददाता, बागपत। रविवार को यमुना खादर में उप्र हरियाणा सीमा पर बाउंड्री पिलर लगाने का काम शुरू हो गया है। पिलर लगने के बाद 52 वर्ष से चला आ रहा उप्र-हरियाणा सीमा विवाद खत्म हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल कुमार ने बताया कि सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने यमुना खादर में निशानदेही का काम पूरा कर लिया है। अब सीमा पर यमुना खादर में पिलर लगवाने का काम शुरू हो गया।

वहीं, रविवार को गौरीपुर निवाड़ा में यमुना खादर में बाउंड्री पिलर निर्माण का काम शुरू हो गया है। जिले में कुल 237 बाउंड्री पिलर लगेंगे। हालांकि शुरूआत में पिलर निर्माण का काम धीमा है लेकिन आने वाले दिनों में यह गाम पूरी रफ्तार पर होगा।

सम-विषम आधार पर पिलर लगाए जाएंगे। बताते चलें कि हरियाणा की ओर से बाउंड्री पिलर लगा दिए गए थे, लेकिन बजट नहीं मिलने से बागपत प्रशासन पिलर नहीं लगवा पाया था। बागपत को 11.14 करोड़ रुपये मिलने के बाद अब पिलर लगाने का काम शुरू हो गया।

इससे बागपत-सोनीपत-पानीपत की सीमा पर यमुना खादर में जमीन को लेकर दोनों और के किसानों के बीच विवाद हमेशा के लिए खत्म होगा।

यह भी पढ़ें- बागपत में CEC का पुतला फूंकने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की, कई लोग झुलसे