विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में CEC का पुतला फूंकने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की, कई लोग झुलसे

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:40 AM (IST)

सपा कार्यकर्ताओं ने बागपत में मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा का एजेंट बताते हुए उनके पुतले का दहन किया। इस ...और पढ़ें

HighLights

  1. सपा कार्यकर्ताओं ने बागपत में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।

  2. पुतला दहन के दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच हुई खींचतान।

  3. झड़प में सपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मामूली रूप से झुलसे।

जागरण संवाददाता, बागपत। सपा कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी का आरोप लगा जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा का एजेंट बता गांधी जी के प्रतिमा के सामने खड़े होकर नारेबाजी की। इसके बाद सपा कार्यालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने लगे।

तब पुलिस ने पुतला छीनने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह धू-धू कर जलने लगा। सपाइयों तथा पुलिस में जलते पुतले की खींचतान से सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत पांच कार्यकर्ता मामूली झुलस गए।

80806272

रविवार सुबह 10 बजे सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, रवि बैसला, सपा महिला जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव तथा अर्जुन अवॉर्डी शौकेंद्र पहलवान समेत कुछ कार्यकर्ता बागपत में पार्टी कार्यालय पहुंचे। भनक लगते ही सपा कार्यालय के बाहर काफी संख्या में पुलिस कर्मी मुस्तैद हो गए।

पुलिस को चकमा देने के लिए सपा कार्यालय से जुलूस निकला। जिला पंचायत कार्यालय के पीछे से होकर एसपी आफिस के सामने होते हुए कोतवाली के सामने पहुंचे तो वहां पहले से खड़े एएसपी तथा सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया पर धक्का-मुक्की के बीच सपा कार्यकर्ता पास में नगर पालिका परिसर कार्यालय पहुंचे। वहां गांधी जी की प्रतिमा के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगा नारेबाजी की।

नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर से वापस सुबह 11.15 बजे सपा कार्यालय पहुंचे। तब तक सपा कार्यालय के बाहर एएसपी प्रवीण सिंह चौहान , सीओ सुकन्या शर्मा, एसडीएम दिग्विजय सिंह, इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। सपाइयों ने बैठक शुरू कर दी।

पुतले को लेकर हुई धक्का-मुक्की और खींचतान

तब सादी वर्दी में दो पुलिस कर्मियों ने सपा कार्यालय में प्रवेश किया और पुतला उठाकर ले जाने लगे पर, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी समेत कार्यकर्ता भड़क उठे और पुतला नहीं जाने दिया। कुछ देर बाद सपाइयों ने अचानक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला बाहर ले जाने लगे लेकिन पुलिस के राेकने पर गेट पर ही पुतले में आग लगा दी। तब पुलिस ने पुतला छीनने का भरसक प्रयास किया।

पुतले को लेकर धक्का मुक्की और खींचतान हुई लेकिन पुलिस ने पुतले की आग बुझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुतला छीनने नहीं दिया।

जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि वह स्वयं, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, कार्यकर्ता रक्षक यादव, जितेंद्र यादव समेत पांच छह कार्यकर्ताओं के झुलसने की बात कही है। एक पुलिस कर्मी भी झुलसने की बात कही जा रही है।

सपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, सफीक सलमानी, तरुण यादव, राहुल अवाना, संजीव त्यागी, राजीव शर्मा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने कहा कि कोई भी नहीं झुलसा है।

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी बागपत की बेटी कशिश शर्मा, गांव में हुआ भव्य स्वागत