विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिश्तों के साथ बदल रही वोटर लिस्ट... कहीं बहू जुड़ी तो कहीं विदा हुई बेटी बोली- अब पिया के पते पर डालूंगी वोट

By Zaheer Hasan Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 23 Nov 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

Bagpat News: बागपत में मतदाता सूची में संशोधन का कार्य जारी है, जहां नई बहुएं नाम जुड़वा रही हैं और बेटियां मायके से नाम कटवाकर ससुराल के पते पर वोट बनवा रही हैं। 

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. किसी ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर बदलने को रंगीन फोटो अपलोड कराई।

  2. कोई उम्र घटवाने आया तो कहीं पति-पत्नी और बेटा वोट बनवाने आए।

जहीर हसन, बागपत। लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी में बूथों पर सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि पारिवारिक बदलावों की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। नई बहू ने नाम जुड़वाया तो कहीं मायके की वोटर लिस्ट से बेटी ने ली विदाई। कहीं पति-पत्नी और बेटा वोट बनवाने पहुंचे।

कोई नौजवान वोटर लिस्ट में बूढा हो गया तो किसी ने मताधिकार बचाने को लोकतंत्र की कैंची चलाई। किसी ने बलर फोटा बदलाया तो किसी ने चेहरे का ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर बदलने को रंगीन फोटो अपलोड करवाई।

बागपत में 1049 बूथों पर नई वोट बनवाने, कटवाने तथा संशोधन कराने का कार्य हुआ। निवाड़ा में बूथ संख्या 275 पर 26 वर्षीय इशरत ने शादी बाद मुजफ्फरनगर के नंगला में मायके से वोट कटवाकर पति के पते पर वोट बनवाने को फार्म जमा करया। बोलीं कि जब शौहर के घर रहना है तो मायके में वोट क्यों रहने दूं। बूथ 274 की बीएलओ रीना खोखर बोलीं कि मिसमैच से दिक्कत बढ़ रही। किसी का नाम आधार से मैच नहीं कर रहा तो किसी की जन्म तिथि। बीएलओ देवानंद कई लोगों को देख तपाक से बोले कि उधार से मत खड़े रहिए...बैठकर देख लीजिए वोटर लिस्ट।

पूरा खानदान पहुंचा वोट बनवाने

गौरीपुर जवाहर नगर के कंपोजिट विद्यालयों में 46 वर्षीय उस्मान अपनी पत्नी 41 वर्षीय फरीदा तथा 20 वर्षीय बेटे अनश के साथ फार्म-6 थमाते हुए कहा कि हमारी वोट बना दो जी...। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बिटावदा निवासी हैं लेकिन अब एक साल से यहीं मकान बनाकर रहते हैं। उनके जाते ही सन्नाटा छा गया। हां! तब हाफटाइम अवकाश में बच्चे अवश्य उछल कूद कर मस्ती में मगन दिखे।

अब पिया के पते पर डालूंगी वोट

सिसाना गांव के पीएम श्री विद्यालय में काजल नाम की युवती आईं और बीएलओ को फार्म-7 थमाते हुए बोलीं कि मैडम! दिल्ली से आईं हूं अपनी वोट कटवाने मैं। शादी हो गई न...। ससुराल दिल्ली में है इसलिए पति के पते पर वोट बनवानी है। वहीं बाबूराम ने 18 साल आयु पूरी करने पर बेटे की वोट बनाने के लिए फार्म-6 थमाया तो बीएलओ उसपर चस्पा फोटो देख हैरान रह गईं। बोली कि बेटा जवान हो गया और फोटो बचपन का नहीं चलेगा। वहीं एक युवक आया और बोला कि मेरी उम्र 22 साल है लेकिन वोटर लिस्ट में 60 साल दर्ज है। मुझे जवानी में बूढा मत बनाइए...।

इस गांव में आधे वोटों में होगा संशोधन 

सिसाना के बूथ संख्या 279 पर 890 वोटों में 468, बूथ संख्या 286 पर 956 वोटों में 466 में संशोन करना पड़ेगा। बूथ संख्या 288 पर 950 वोटों में से 400 से ज्यादा वोटों में संशोधन करना होगा। बीएलओ आरती चौहान, पिंकी देवी और पूनम बोलीं कि क्रक्शशन के मामले ज्यादा हैं। मतदाता सूची में किसी का फोटो बलर तो किसी का ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है जिनकी जगह अब रंगीन फोटो अपलोड किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।