विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 करोड़ खर्च कर सुधारी गई बागपत चीनी मिल की 66 साल पुरानी टरबाइन 14 दिन में ही फटी, पेराई ठप होने से हजारों किसान परेशान 

By Zaheer Hasan Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 25 Nov 2026 05:05 PM (IST)

Baghpat News: बागपत सहकारी चीनी मिल की 66 साल पुरानी टरबाइन फटने से बिजली उत्पादन ठप हो गया और मिल बंद हो गई। इससे गन्ना पेराई रुक गई है और 21 हजार किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बागपत सहकारी चीनी मिल में टरबाइन को देखते डीएम दिव्यांशु पटेल एवं एसपी पूर्णेंदु सिंह तथा अन्य अधिकारी। जागरण

बागपत सहकारी चीनी मिल में टरबाइन को देखते डीएम दिव्यांशु पटेल एवं एसपी पूर्णेंदु सिंह तथा अन्य अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. 1.5 मेगावाट क्षमता की टरबाइन धमाके के साथ फटी।

  2. बिजली उत्पादन ठप होने से मिल बंद, पेराई रुकी।

जागरण संवाददाता, बागपत। 66 साल पुरानी सहकारी चीनी मिल बागपत की टरबाइन फट गई। बिजली उत्पादन ठप होने से मिल बंद हो गई। किसानों के हंगामा करने पर गन्ना तौल कर ढेर लगा दिया गया। वहीं, डीएम तथा एसपी ने मिल का दौरा कर अधिकारियों को खराबी दूर जल्द चीनी मिल चालू कराने का निर्देश दिया।

सहकारी चीनी मिल बागपत में यूं तो गन्ना पेराई का शुभारंभ चार नवंबर को हुआ था लेकिन मिल में पेराई 12 नवंबर को ही शुरू हो पाई, क्योंकि बीच बीच में टरबाइन खराब होती रही थी। अब चीनी मिल ने गन्ना पेराई में रफ्तार पकड़ी थी लेकिन बुधवार की सुबह 1.5 मेगावाट क्षमता की टरबाइन नंबर दो धमाके के साथ फट गई।

गनीमत यह रही कि वहां कार्य कर रहे एक दर्जन कर्मचारी टरबाइन की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। टरबाइन के फटते ही बिजली उत्पादन ठप हो गया जिससे चीनी मिल बंद हो गई।

इससे चीनी मिल में खलबली मची गई। डीएम दिव्यांशु पटेल तथा एसपी पूर्णेन्दु सिंह भी चीनी मिल में पहुंचे और टरबाइन की जानकारी प्राप्त करने के बाद किसानों का गन्ना अन्य चीनी मिलों में डायवर्ट कराने का निर्देश दिया। वहीं मिल में गन्ने लेकर आए किसानों का गन्ना तौल कर ढेर लगा लिया गया और किसानों को घरों को भेज दिया गया।

गन्ना लदे ट्रकों को बागपत मिल से रमाला मिल के लिए भेजा गया। चीनी मिल अभी दस-पंद्रह दिन चलने की उम्मीद नहीं है। बताते चले कि त्रिवेनी टरबाइन लिमिटेड बंगलरू से यह टरबाइन मरम्मत होकर आई थी जिस पर करीब एक करोड़ रुपये का खर्च हुआ था लेकिन दो सप्ताह में ही यह टरबइान फट गई। टरबाइन फटने से 21 हजार किसानों को परेशानी का सामना करना होगा। जीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि टरबाइन की मरम्मत कराकर जल्द मिल चालू कराने का प्रयास करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।