थानों में भटकने की जरूरत नहीं पीछे-पीछे घूमेंगे दारोगा, बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह का आश्वासन
नवनियुक्त बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने शिकायतकर्ताओं को थानों में भटकने से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया है।

HighLights
शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का घर पर होगा समाधान।
महिला व व्यापारियों की सुरक्षा एसपी की प्राथमिकता।
भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई होगी।
जागरण संवाददाता, बागपत। नवनियुक्त एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने कहा कि चौकी, थानों में शिकायतकर्ताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। घर से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करें, जिसका घर के दरवाजे पर जाकर पुलिस समाधान करेगी। जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होगा तब तक निस्तारण नहीं माना जाता। दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। भ्रष्टाचारियों को विभाग से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसपी ने कहा कि महिला व व्यापारियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। व्यापारी निर्भीक होकर कारोबार और निवेश करें। माफिया-अपराधियों पर कार्रवाई होगी। मिशन शक्ति केंद्रों पर महिलाएं और युवतियां नि:संकोच शिकायत करें। साइबर ठगी की 70 प्रतिशत रकम फ्रीज कराई जा रही।
फर्जी आईडी बनाकर संदेश भेजने वालों पर कार्रवाई हो रही। पांडाल की सजावट से ज्यादा सुरक्षा जरूरी है, जिनके निकासी द्वार चिन्हित और मूर्ति विसर्जन मार्गों गड्ढा मुक्त होंगे। चालान से ज्यादा यातायात व्यवस्था सुधारने पर ध्यान रहेगा। व्यापारियों व नगर निकाय अधिकारियों से वार्ता करेंगे। ई-रिक्शा के मार्ग तय और वेंडिंग जोन बनेंगे।
प्राइमरी स्कूल से आईपीएस तक का सफर
एसपी की प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी विद्यालय व उच्च शिक्षा बीएचयू वाराणसी में हुई। वर्ष 2000 में पीपीएस में चयन तथा गत वर्ष आईपीएस पद पर पदोन्नति मिली।
यह भी पढ़ें- डीएम के बाद एसपी का भी ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर भेजे गए सूरज कुमार राय, पूर्णेन्दु सिंह बने बागपत के नए कप्तान
