बागपत में काठा से खेकड़ा व बिलोचपुरा से बिनौली मार्ग के बहुरेंगे दिन, मार्ग का होगा चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण
बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयन्त चौधरी के प्रयासों से 33.31 करोड़ रुपये की लागत से काठा-खेड़ा और बिलोचपुरा-बिनौली ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बागपत जनपद में 33.31 करोड़ रुपये के सड़क कार्य स्वीकृत किए गए।
काठा-खेड़ा, बिलोचपुरा-बिनौली मार्गों का होगा चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण।
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के प्रयासों से जनपद को लगभग 33.31 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की बड़ी सौगात मिली है।
रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि काठा से खेकड़ा संपर्क मार्ग पर 8.71 करोड़ से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बिलोचपुरा से बिनौली मार्ग पर 24.59 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। मार्गों का निर्माण होने से किसानों की फसल मंडी तक, विद्यार्थियों की राह स्कूल तक और व्यापारियों का रास्ता बाजार तक और अधिक सुगम होगा।
वर्षों से क्षेत्र की जनता इन सड़कों के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी। जयन्त चौधरी का यह निर्णय बताता है कि रालोद और भाजपा का गठबंधन केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि किसान, गरीब और गांव के विकास के लिए है।