विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में ओवरब्रिज निर्माण कार्य ने फिर पकड़ी रफ्तार, दीपावली से पहले आवागमन शुरू होने के आसार

By Gaurav Kumar Tatiri Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 01 Nov 2026 07:21 PM (IST)

बागपत के टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बारिश के बाद फिर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों को ...और पढ़ें

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज। जागरण

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज। जागरण 

HighLights

  1. बारिश के बाद ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी आई।

  2. एनएचएआई ने विद्युत पोल लगाने का काम शुरू किया।

  3. दीपावली से पहले आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।

संवाद सूत्र, जागरण. अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पिछले दो दिन तक हुई बरसात के बाद कस्बा टटीरी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम साफ होते ही कार्यदायी संस्था के श्रमिकों ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भी ओवरब्रिज पर विद्युत पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है।

रविवार को कस्बा टटीरी निवासी पुलकित गोयल के मुताबिक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने का नगरवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ओवरब्रिज निर्माण के चलते कस्बे में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दो दिन तक हुई बरसात के बाद कस्बा टटीरी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य तेज हो गया है। उन्होंने बताया कि एनएचएआइ की ओर से विद्युत पोल लगाने का काम शुरू किए जाने को ओवरब्रिज चालू होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नगरवासियों को उम्मीद है कि शेष कार्य जल्द पूरा कर दीपावली से पहले रेलवे ओवरब्रिज को आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा। उधर, कार्यदायी संस्था के इंजीनियर सुनील झा का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। श्रमिक दिन-रात काम में जुटे हैं, ताकि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।