बड़ी बहन की शादी के खरीदे गए गहने और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती, 26 नवंबर को होनी है बड़ी बहन शादी
बिनौली, बागपत में एक मुस्लिम युवती अपने पड़ोसी गांव के हिंदू युवक के साथ घर से लाखों की नकदी और ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
मुस्लिम युवती हिंदू युवक संग लाखों के जेवर लेकर फरार हुई।
बड़ी बहन की शादी के लिए रखे थे नकदी और जेवरात।
तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
संवाद सूत्र, जागरण. बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवती पड़ोस के गांव के हिंदू युवक के साथ घर में रखी लाखों की नकदी व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। स्वजन ने नकदी व गहने युवती की बड़ी बहन की शादी के लिए रखे हुए थे। स्वजन ने थाने पर आरोपित युवक सहित तीन के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्वजन ने थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 11 नवंबर को युवती घर में रखी पांच लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवर लेकर घर से पड़ोस के गांव के दूसरे धर्म के युवक के साथ फरार हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपित युवक का उसके एक सगे व चचेरे भाई ने भी सहयोग किया।
स्वजन ने बताया कि 26 नवंबर को उसकी बड़ी बहन की शादी होनी है। जिसके लिए नकदी व जेवरात स्वजन ने जुटाकर घर में रखे थे। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने से तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। जल्द युवती को बरामद कर लिया जाएगा।