विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में दुष्कर्म के बाद किशोरी हुई गर्भवती... कोलकाता में हुआ ऑपरेशन, पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोचा

Published: Sat, 07 Feb 2026 01:01 AM (IST)

बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में एक किशोर ने अपने गांव की किशोरी से दुष्कर्म किया था। बाद में किशोरी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दोगहट में किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया था।

  2. किशोरी गर्भवती हुई, कोलकाता में ऑपरेशन कराया गया।

  3. पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया है।

संवाद सूत्र, जागरण दाहा (बागपत)। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र निवासी किशोर ने अपने गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी का परिवार कोलकाता चला गया था। वहां किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर चिकित्सक के यहां ऑपरेशन कराया गया।

चिकित्सक की सूचना पर कोलकाता पुलिस ने किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर केस दोघट थाना ट्रांसफर किया है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो परिवार करीब 11 माह पूर्व दोघट थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। एक परिवार के किशोर ने दूसरे परिवार की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। भट्ठा बंद होने किशोर का परिवार गांव वापस चला गया।

जबकि किशोरी का परिवार कोलकाता में नादिया थाना क्षेत्र के एक गांव चला गया। यहां किशोर की मौसी रहती है। वहां किशोरी को पेट दर्द की शिकायत होने पर स्वजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने स्वजन को बताया कि किशोरी के पेट में मृत बच्चा है।

चिकित्सक द्वारा किशोरी का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सक ने इसकी सूचना नादिया थाना पुलिस को दी। पुलिस व स्वजन द्वारा पूछने पर किशोरी ने किशोर की इस हरकत के बारे में बताया। इस पर किशोरी के स्वजन द्वारा एक सप्ताह पूर्व नादिया थाने पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि घटनास्थल दोघट थाना क्षेत्र का होने के कारण नादिया थाने से केस यहां ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया है। किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे एवं चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जाएगा।