चाय पी... रसगुल्ले खाए और हो गई सिंचाई बंधु की बैठक, वह भी मात्र 15 मिनट में
बागपत में जिला सिंचाई बंधु की बैठक मात्र 15 मिनट में चाय-रसगुल्ले के साथ समाप्त हो गई, जिसमें किसानों की ...और पढ़ें

विकास भवन में सिंचाई बंधु की बैठक लेते समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी। जागरण
HighLights
बैठक मात्र 15 मिनट में चाय-रसगुल्ले के साथ समाप्त।
किसानों को सूचना न मिलने से कम उपस्थिति रही।
अधिकारियों की लापरवाही पर उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी।
जागरण संवाददाता, बागपत। जन शिकायतों का कैसे निस्तारण हो रहा, यह देखना है तो बागपत आइए...जहां विकास भवन में जिला जिला सिंचाई बंधु की बैठक चाय पीते और रसगुल्ले खाते ही खत्म ही महज 15 मिनट में खत्म हो गई। यूं इस बैठक में दो चार लोगों और पांच-छह अधिकारियों को छोड़ कोई आया ही नहीं।
विकास भवन में हुई इस बैठक में दो किसान व दो भाजपा कार्यकर्ता ही आए, क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी किसानों को पहले से बैठक की जानकारी नहीं दी गई थी। जिला सिंचाई बंधु समिति की बैठक में एक पदाधिकारी बोले कि दीपावली के रसगुल्ले खाइए फिर अगले माह ढंग से बैठक हो जाएगी। वाजिदपुर, पिचौकरा समेत कई गांवों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने को उखाड़ कर छोड़ी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने, वाजिदपुर में बिजली के खंभों पर खुले बाक्स बंद नहीं करवाने, तालाबों की सफाई नहीं होने जैसी चार पांच पुरानी शिकायतों पर ही चर्चा हुई।
जिला सिंचाई बंधु समिति उपाध्यक्ष जसबीर सोलंकी ने अधिकारियों के नहीं आने पर नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारी समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। नई शिकायतें इसलिए आनी बंद हो गई, क्योंकि पुरानी का ही निस्तारण नहीं हुआ। परियोजना निदेशक एवं प्रभारी सीडीओ राहुल वर्मा ने अधिकारियों को आगे से तैयारी करके बैठक में आने तथा बैठक की सूचना किसानों को देने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के बारे में पूछा तो मौजूद अफसर जवाब नहीं दे पाए। पवन शर्मा ने वाजिदपुर गांव में नाले सफाई नहीं होने तथा सिरसली के धर्मवीर सिंह ने नाला सफाई में अनियमितता की शिकायत की। बैठक के आयोजक एवं सिंचाई विभाग के एक्सईएन रजनीश कुमार ने कहा कि कोई नई शिकायत नहीं आई, लेकिन पुरानी शिकायतों का निस्तारण पर ही जोर दिया गया।